{"_id":"6a49608a63b59668ed0d043d","slug":"youth-dies-in-road-accident-wife-is-differently-abled-children-are-young-ballia-news-c-190-1-bal1001-167897-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी दिव्यांग ताे बच्चे हैं छोटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी दिव्यांग ताे बच्चे हैं छोटे
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में बीरबल राम (36)की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के अगरौली स्थित यश बाबा मंदिर के पास शुक्रवार की देर रात पैदल जा रहे बीरबल राम (36) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के समय वह बसरीकापुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के भाई निर्मल राम की तहरीर पर हल्दी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बीरबल राम अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी इंदु देवी पूर्ण रूप से दिव्यांग हैं। दंपती के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें आठ वर्षीय अंकित, छह वर्षीय अनुष्का और दो वर्षीय गुड्डू हैं। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि युवक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।