फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies in grip of HT wire

एचटी तार की चपेट में युवक की मौत

Fri, 22 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in grip of HT wire
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव में शुक्रवार की दोपहर छत पर कार्य के वक्त पाइप हाईटेंशन तार से स्पर्श हो गया। करंट की चपेट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से झुलसे युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फरसाटार ग्राम निवासी रामनाथ मौर्य (45) अपने घर के छत पर कटरैन लगा रहा था। इस बीच वह लोहे का पाइप ऊपर चढ़ा रहा था कि छत के बगल से गुजर रहे हाईटेंशन तार से पाइप टच हो गया। जिससे पाइप में करंट प्रवाहित होने लगा और उसकी चपेट में आने से रामनाथ गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों की मदद से झुलसे युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक के तीन बच्चे हैं। वह दुबई में कार्य करता था तथा बीते 11 अप्रैल को घर आया था।
विज्ञापन

उधर, रसड़ा नगर स्थित नवीन कृषि मंडी के समीप शुक्रवार सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आस पास के लोगों ने युवक को अस्पताल लाया, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के कोप निवासी उमाशंकर यादव (34) किसी कार्य करने मंडी परिसर में गया हुआ था। वहां लघुशंका करने के लिए जैसे ही मंडी परिसर के मैदान में पहुंचा, जहां पहले से ही हाईटेंशन का तार टूटकर लटक रहा था। जिस पर उसका ध्यान नहीं गया और एचटी तार की चपेट में आकर झुलस गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed