फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies from Corona, 48 new infected found

जिले में कोरोना से एक और हुई मौत

Tue, 11 Aug 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies from Corona, 48 new infected found
विकासखंड नवानगर के गांग किशोर गांव में कोरोना मरीज मरने के बाद पूरे गांव को सैनिटाइज करता सफाईकर? - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में गांगकिशोर गांव में सोमवार की रात कोरोना संक्रमित एक युवक की मौत हो गई जबकि मंगलवार को आई रिपोर्ट में 48 लोग नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2458 हो गई है। इसमें पहले से भर्ती 2410 में से 1502 लोग स्वस्थ होकर होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 931 है। वही जिले में अब तक कोरोना से कुल 25 लोगों के मौत की हो चुकी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि डीआईओएस कार्यालय के एक लिपिक और रेवती थाने के छह पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। पीएचसी रेवती में एक, शहर से सटे जीराबस्ती में नौ, सहतवार में तीन, बांसडीह ब्लाक के अगऊर में चार, सकलपुरा में एक, मुरलीछपरा ब्लाक के दलनछपरा में एक, दुबहर ब्लाक के दुबहर में एक, सोहांव ब्लाक के कुतुबपुर में एक, सीयर ब्लाक के पशुहारी में एक, नगरा ब्लाक के आंगनबाड़ी कार्यालय पर एक, सोनाड़ी में एक, चिलकहर ब्लाक के हजौली में एक, हनुमानगंज के कुम्हैला में एक, शहर के आवास विकास कालोनी में तीन, शीशमहल में एक, भृगुआश्रम में एक, राजपूत नेउरी में एक, मिड्ढ़ी में एक, तिखमपुर में छह, कदमचौराहा में एक, टाउनहाल रोड में एक, बेलहरी ब्लाक के मझौवां में एक, गड़वार ब्लाक के कामपुर में एक केस मिला है। बताया कि स्वास्थ्य टीम सभी मरीजों को होम क्वारंटीन, एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन

-
युवक की मौत के बाद गांगकिशोर गांव को किया गया सैनिटाइज
सिकंदरपुर। गांगकिशोर गांव में सोमवार की देर रात 32 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत के बाद मंगलवार को हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया और पूरे गांव को सैनिटाइज कराया। गांव में बड़े पैमाने पर कोरोना जांच भी शुरू कर दी गई। छह अगस्त को गांगकिशोर गांव निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह होम क्वारंटीन में रह रहे थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दूसरे दिन लोगों का की कोरोना जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनसेट..
228 में से 224 कैदी हुए स्वस्थ
बलिया। जिला कारागार में पिछले माह हुई कोरोना जांच में 228 कैदी पॉजिटिव पाए गए थे। जिनमें से 224 कैदी स्वस्थ हो चुके है। जबकि चार की अब भी दवा चल रही है। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि डब्लूएचओ के नई गाइडलाइन के अनुसार 17 दिन बीत जाने के बाद सभी लोग स्वस्थ हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed