फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies due to electrocution, mother serious

Ballia News: करंट से युवक की मौत, मां गंभीर

Sun, 19 Mar 2023 10:19 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sun, 19 Mar 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution, mother serious
धर्मापुर। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नगवा गांई में रविवार की सुबह करंट लगने से दीपक बिंद पुत्र हीरा बिंद (22) की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है। दीपक की नौ दिन पहले शादी हुई थी। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

दीपक बिंद पुत्र हीरा बिंद रविवार की सुबह घरेलू कार्य करने के दौरान बिजली का तार जोड़ रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। दीपक की मां सोनिया देवी बचाने के लिए गई और उसे भी करंट ने अपने जद में ले लिया और उसकी भी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। दीपक बिंद की शादी 10 मार्च को दुबहड़ थाना क्षेत्र के बिंद के छपरा गांव में पूजा के साथ नौ दिन पहले हुई थी। हाथ की मेहंदी छूटने से पहले ही विधवा हो गइ। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed