फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies after falling in a well during a fight

मारपीट के दौरान कुएं में गिरने से युवक की मौत

Fri, 09 Oct 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling in a well during a fight
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के भरखरा ग्राम में शुक्रवार की सुबह हरगोविंद यादव (28) पुत्र शिव जनम यादव की मौत कुएं में गिरने से हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मृतक के घर की महिलाएं कई बार बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया ,लेकिन पुलिस ने उन्हें जाम करने से रोक दिया। युवक कुएं में कैसे गिरा। इसकी छानबिन की जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव के विशाल यादव पुत्र गजाधर यादव व राजू यादव के बीच भरखरा चट्टी पर मारपीट हो गई। कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद वहां मामला शांत हो गया। विशाल यादव जब घर पहुंचा तो घटना की जानकारी घरवालों को दी। घरवाले लाठी डंडा लेकर राजू यादव के दरवाजे पर पहुंच गए ,उधर से भी लाठी डंडा लेकर लोग तैनात हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में जमकर लाठी-डंडे, ईट-पत्थर, बल्लम का प्रयोग किया गया। जिसमें एक पक्ष के गजाधर यादव (50), विशाल यादव (16) तथा दूसरे पक्ष के वशिष्ठ यादव (35), हरेराम यादव (40) घायल हो गए। उधर, मारपीट के दौरान गांव निवासी हरगोविंद यादव 28 कुएं में असंतुलित होकर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष सुखपुरा वीरेंद्र कुमार यादव ने शव को कुएं से निकलवाकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ,अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार,सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी हासिल कर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सवाल यह उठता है कि जब दो पक्षों में मारपीट हो रही थी तो युवक वहां क्या करने गया था? अगर गया था तो कुएं में कैसे गिर गया? क्या वह भयजदा के कारण असंतुलित होकर कुएं में गिरा या किसी ने धक्का दे दिया। यह तमाम यक्ष प्रश्न लोगों के जेहन में कौद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed