फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies after being hit by truck, second serious

Ballia News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 18 Aug 2023 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by truck, second serious
मनियर। क्षेत्र के निपनिया गांव के पास शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, मौका पाकर ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी कमलेश चौहान (32) पुत्र राम दोहाई चौहान और नागेश्वर चौहान (30) पुत्र रामाश्रय चौहान बाइक पर सवार होकर मनियर से अपने गांव जा रहे थे। बाइक नागेश्वर चौहान चला रहा था। ज्योंही निपनिया गांव के पास पहुंचे कि सिकन्दरपुर से मनियर की तरफ आ रहे ट्रक की चपेट में दोनों युवक आ गए। इसमें कमलेश चौहान की मौके पर मौत हो गई। नागेश्वर चौहान बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सिकन्दरपुर ले जाया गया।
विज्ञापन

वहीं, मृतक की पत्नी सुखीया देवी और पिता रामदोहाई का रोते-रोते बुरा हाल था। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि रोड़ में निपनिया गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed