फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dead body found from hanging after vishwakarma puja went to sleep in ballia UP

यूपी: विश्वकर्मा पूजा के बाद चला गया सोने, जब परिजनों देखा तो फंदे पर लटक रही थी लाश

Sat, 18 Sep 2021 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Sep 2021 03:20 PM IST
सार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिजनों को समझ में नहीं आ रहा है कि उसने आत्महत्या क्यों की।

विज्ञापन
Youth dead body found from hanging after vishwakarma puja went to sleep in ballia UP
demo pic

विस्तार

बलिया जिले के सुखपुरा कस्बे में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास इलाके में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन


सुखपुरा कस्बा निवासी राहुल कुमार(24) पुत्र स्व. रामजी राजभर ने शाम को विश्वकर्मा भगवान की पूजा-अर्चना करने के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया। खाना खाकर अपने में कमरे में सोने चला गया। रात को जब उसके कमरे से कुछ आवाज आई तो परिजन उसके कमरे में गए।
विज्ञापन


देखा कि वह छत के हुक में रस्सी के फंदा से झूल रहा है। आनन-फानन परिजनों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। उसे कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुखपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत युवक राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिजन आत्महत्या के बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed