फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth commits suicide by hanging

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Fri, 05 Feb 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging
हल्दी। गांव के भदौरिया टोला में बृहस्पतिवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हल्दी गांव के भदौरिया टोला निवासी मेवालाल पप्पू (33) प्रतिदिन की तरह रात में खाना खाकर सो गया। इसीबीच रात में किसी समय उसने छत के हुक में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई तो हड़कंप मच गया। परिजनों की मानें तो मृतक ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक एकलौता कमाऊ था। पप्पू के निधन के बाद मां, पत्नी समेत तीनों बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की शादी वर्ष 2008 में रेवती थाना क्षेत्र के भैसहां गांव निवासी पूनम के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का सेवन करता था और रात में भी शराब पीकर घर आया था। इससे नाराज होकर बच्चे व पत्नी अलग कमरे में सो गए। जिसके बाद युवक ने यह घिनौना कदम उठाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed