UP: घर से 70 किमी दूर बांस के झुरमुट में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आंशका; FIR
Ballia News: बलिया में एक युवक का शव उसके घर से करीब 70 किलोमीटर दूर बांस के झुरमुट में मिला। शव के सिर पर चोट के निशान थे, जबकि मुंह और नाक से खून निकला हुआ था। मौके से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP News: बलिया के नगरा-भीमपुरा मार्ग पर सिकंदरापुर गेट के समीप प्राथमिक विद्यालय के पीछे बांस के झुरमुट में शनिवार की सुबह डब्लू सिंह (40) निवासी डुमरी सहतवार का शव पड़ा मिला। सिर में चोट व नाक से खून निकल कर जमीन पर फैला था। सूचना पर थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा दलबल के साथ पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।
एएसपी दिनेश शुक्ला, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार घटना स्थल का मुआयना किया, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच गहनता पूर्वक जांच पड़ताल कर साक्ष्यों को जुटाया। मौत की खबर पर परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव सुनसान जगह पर फेंकने की आशंका जताई।
सहतवार थाना के डुमरी गांव निवासी डब्लू सिंह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पत्नी किरण व दो बच्चों का भरण पोषण करते थे। डब्लू सिंह चार बहनों के इकलौते भाई थे। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, शुक्रवार को किसी रिश्तेदारी में श्राद्धक्रम में जाने की बाद कह घर से निकले थे।
शनिवार की सुबह भीमपुरा थाना के सिकंदरापुर गांव के स्कूल के पीछे सूखे पोखरी की तरफ खेत घूम रहे एक व्यक्ति की नजर झुरमुट में औंघे मुंह पड़े व्यक्ति पर पड़ी, उसके चिल्लाने पर कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जुट गई।
सूचना पर पुलिस पहुंच शव की तलाशी के दौरान कीपैड मोबाइल फोन से मृतक की पहचान सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी डब्लू सिंह के रूप में हुई। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे तथा मुंह और नाक से खून निकला हुआ था। शव पर शर्ट नहीं थी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डब्लू सिंह चार बहनों के इकलौते भाई थे। पत्नी किरण सिंह और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर भांजा अंजनी सिंह ने मौके पर पहुंच हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश यादव ने बताया कि भीमुपुरा थाना के एक गांव में युवक का शव मिला है। पुलिस हर पहलु की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हत्या की आशंका, काल डिटेल से खुलेगा राज
मृतक का शव घर से करीब 70 किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव सड़क से करीब 200 मीटर अंदर बांस के झुरमुट में मिला। मृतक की शर्ट भी बरामद नहीं हुई है। ऐसे में प्रथम दृष्टयता कही से पिटाई कर शव यहां फेंकने का मामला लग रहा है।
पुलिस ने डब्लू के शव से कीपैड मोबाइल बरामद किया है। डब्लू से किस किस ने बात किया है इसकी जानकारी काल डिटेल आने के बाद होगी। पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस टीम को भेज दिया है। तमाम उठ रहे सवाल का जवाब मोबाइल काल से मिलेगा।
पत्नी व बच्चों का छिना सहारा
सहतवार। थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी डब्लू सिंह का शव भीमपुरा के सिकंदरापुर में मिलने की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी किरण व दो बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल रहा। इस घटना से हर कोई हतपर्द रहा। सभी के सामने एक ही सवाल था आखिर डब्लू भीमपुरा किसके साथ पहुंचा। उसकी मौत के बाद परिवार के भरण पोषण को लेकर हर कोई चितंतित दिख रहा था। पत्नी व बच्चों की करूणक्रंद सुन वहां मौजूद हर किसी की आंखे नम हो जा रही थी। परिजनों ने बताया कि भीमपुरा की तरफ डब्लू की किसी प्रकार की रिस्तेदारी नहीं थी।