{"_id":"6a7394ad473adaf9b80510e0","slug":"youth-beaten-up-over-a-minor-argument-leg-broken-ballia-news-c-190-1-bal1001-170262-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मामूली कहासुनी में युवक की पिटाई, पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मामूली कहासुनी में युवक की पिटाई, पैर टूटा
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के बलेऊर-चांदपुर मार्ग पर बुधवार को मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में उसका पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी अनुराग सिंह (28) अपने एक मित्र के साथ सिटी कॉन्वेंट स्कूल में स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) लेने आए थे। आरोप है कि स्कूल के पास पहले से मौजूद कुछ लोगों से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान अनुराग सिंह का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आरोपितों की तलाश जारी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।