फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth beaten up in police post in Ballia, UP, viral on social media

यूपी के बलिया में पुलिस चौकी में युवक को रातभर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल 

Thu, 29 Oct 2020 10:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 29 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up in police post in Ballia, UP, viral on social media
अस्पताल में भर्ती कराते परिजन - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले के उभावं थाना क्षेत्र में महिला, बेटों और पति को पीटने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब शहर कोतवाली पुलिस का एक और कारनामा चर्चा में हैं। इस बार कोतवाली की चौकी शिवपुर दियर की पुलिस पर आरोप है कि उसने एक पक्ष से पैसा लेकर दूसरे पक्ष के युवक की हाथ-पैर बांधकर रातभर पिटाई की। उसकी हालत बिगड़ने पर घर भेज दिया।

विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जब इसकी भनक मीडिया वालों को हुई तो देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद एसपी देवेंद्रनाथ ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन


शिवपुर निवासी सुनील यादव मकान का निर्माण करा रहा था। इसे दूसरे पक्ष के रामशंकर यादव ने रोकना चाहा। इससे दोनो पक्षों में विवाद हो गया। चौकी पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वह मौके पर पहुंची और दोनो पक्षों को चौकी ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी पुलिस पर आरोप है कि निर्माण रुकवाने वाले रमाशंकर से रुपये लेकर छोड़ दिया गया तथा निर्माण कराने वाले सुनील यादव को हाथ-पैर बांधकर रात भर बेरहमी से पिटाई की गई और बेहोश होने पर घर भेज दिया। घर पर जब सुनील की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
 

 

आरोप है कि बाद में स्थिति बिगड़ती देख चौकी इंचार्ज ने अपने बचाव में 151 में दोनो पक्षों का चालान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर मामला तूल पकड़ने लगा तो उच्चाधिकारी हरकत में आए। इसके बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सीओ को जांच सौंपी गई है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed