फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth attacked with sticks and clubs over an old enmity.

Ballia News: पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडे से हमला

Mon, 21 Sep 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sticks and clubs over an old enmity.
गड़वार। थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। सिविल जज (जू.डि.) एफटीसी तृतीय बलिया विवस्वान प्रकाश ने गडवार थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र में दिए तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार विवेचना का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

भरथीपुर निवासी सुनीश कुमार ने न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 26 अगस्त की रात घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव के जवाहर, सुनील, अमित, अनूप और अरुण लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि सभी ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। हमले में सुनीश के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहा। हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगने का दावा किया गया है। शोर सुनकर हरेंद्र और जयराम ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। पीड़ित ने ताखा पुलिस चौकी पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed