{"_id":"6abfe817e8f3942d3d05e055","slug":"youth-arrested-juvenile-apprehended-ballia-news-c-190-1-ana1001-174250-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: युवक गिरफ्तार, बाल अपचारी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: युवक गिरफ्तार, बाल अपचारी पकड़ा गया
विज्ञापन
चोरी की मोटरसाइकिल लेकर बिहार जाने की कोशिश कर रहे युवक को बैरिया पुलिस ने सोनबरसा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार दोनों चोरी की बाइक बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में थे। बरामद मोटरसाइकिल बैरिया थाने में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित निकली।
क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिसकर्मियों के साथ सोनबरसा चौराहे पर जांच कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। युवक की पहचान हलचल यादव (22) निवासी दलनछपरा बैरिया के रूप में हुई। उसके साथ एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया। दोनों ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया चल रही है। संवाद