फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   young man who went to Gujarat for job died under suspicious circumstances

Ballia: नौकरी के लिए गुजरात गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 13 Mar 2023 03:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Mar 2023 03:54 PM IST
सार

बलिया के जेठवार गांव निवासी युवक विनोद खरवार (32) गुजरात के राजकोट स्थित एक कंपनी में काम करता था। सात मार्च से वह लापता था। दो दिन पहले उसका शव पहाड़ी से बरामद हुआ। सोमवार को उसका शव गांव पहुंचा। 

विज्ञापन
young man who went to Gujarat for job died under suspicious circumstances
विनोद खरवार के घर के बाहर ग्रामीण महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के राजकोट शहर में रोजी-रोटी के लिए रह रहे बलिया के जेठवार गांव निवासी युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। रविवार देर रात शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


जेठवार गांव निवासी विनोद खरवार (32) पुत्र मानिक चंद भांटी गांव निवासी ठेकेदार राजेश पासवान 14 युवकों के साथ 22 जनवरी को राजकोट (गुजरात) कमाने गया था। विनोद की पत्नी प्रतिभा का आरोप है कि वहां किसी दूसरे गुट से इन लोगों की अनबन हो गई थी। इसकी जानकारी विनोद ने होली के एक दिन पूर्व सात मार्च को किसी अन्य के मोबाइल से अपनी पत्नी को दी थी। 

विज्ञापन

पत्नी के बार-बार पूछने पर भी नहीं बताया सच

इसके बाद से विनोद मोबाइल बंद हो गया। पत्नी को चिंता सताने लगी। राजकोट साथ में गए राजा बाबू, दिनेश व ठेकेदार राजेश पासवान से वह बार-बार अपने पति के बारे में जानकारी लेती रही। उन लोगों ने यही बताया कि उसका पति गांव के लिए निकला है। वहां मौजूद लोगों के द्वारा विनोद के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कठोर कार्रवाई की मांग

पुलिस ने चार दिनों के बाद विनोद के शव को पहाड़ी के नीचे खाई से बरमाद किया। ठेकेदार राजेश पासवान रविवार देर रात विनोद का शव लेकर जेठवार गांव पहुंचा। शव को देखते ही पत्नी प्रतिभा और उसके बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। वहीं पूरे गांव में मातम फैल गया। पत्नी का आरोप है कि ठेकेदार व दो अन्य युवक राजा बाबू वह दिनेश बार-बार उससे झूठ बोलते रहे। उसने कठोर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि अब हमारा भरण-पोषण कौन करेगा। बेटी सानिया (16), पुत्र कृष (14) और  दो जुड़वा बेटियां प्रिया और कुसुम (9) की पढ़ाई-लिखाई और देखभाल कैसे होगी।

मकर संक्रांति पर आया था घर

विनोद खरवार जनवरी महीने में खिचड़ी का त्योहार मनाने के लिए राजकोट से घर आया ता। पत्नी प्रतिभा ने बताया कि अब वह वहां जाना नहीं चाहते थे, लेकिन ठेकेदार 22 जनवरी को लेते गए। वहां जाने के बाद किसी अन्य गुट के लोगों से कहासुनी होने के बाद उन लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी। ठेकेदार राजेश पासवान ने बताया कि राजकोट पुलिस ने 14 युवकों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं कंपनी का कहना है कि कंपनी के अंदर कोई घटना नहीं घटित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed