फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man stabs himself on samadhan diwas regarding land dispute in ballia

Ballia News: डीएम-एसपी के सामने युवक ने खुद को मारा चाकू, जमीन के विवाद को लेकर समाधान दिवस में पहुंचा था

Sat, 16 Mar 2024 01:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 16 Mar 2024 01:56 PM IST
सार

बलिया जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को समाधान दिवस में जमीन संबंधी विवाद लेकर पहुंचे युवक ने अधिकारियों के सामने खुद को चाकू मार लिया। जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Young man stabs himself on samadhan diwas regarding land dispute in ballia
Ballia News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के बांसडीह तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद को लेकर अपनी मां के साथ पहुंचे युवक ने समस्या का समाधान न होने पर आक्रोशित होकर खुद को चाकू मार लिया। घटना को देख डीएम और एसपी के साथ ही सभी अवाक रह गए। एसपी ने कूदकर किशोर को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की। इस बीच युवक जख्मी हो चुका था। उसे पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


पिंडहरा निवासी सनोज गोंड (19) पुत्र बेचू गोंड ने पट्टीदार में दो-तीन लोगों से मिलकर जमीन खरीदी थी। रास्ते और छज्जे का विवाद चल रहा था। शिकायत हो रही थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही थी। हालांकि एसडीएम के कहना है कि पिछली शिकायत पर छज्जे का निर्माण रुकवाया गया था। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर सनोज अपनी मां के साथ पहुंचा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस बार इंसाफ नहीं मिला तो आत्महत्या कर लेगा। अधिकारी अभी कुछ कहते युवक ने चाकू निकाल लिया और अपने ऊपर उससे हमला कर दिया। मौके पर मौजूद एसपी देव रंजन वर्मा ने कूदकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वो जख्मी हो चुकी था। आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed