Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The MLA listened to the problems and gave an assurance of a resolution.

Ballia News: विधायक ने सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन

Wed, 11 Nov 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The MLA listened to the problems and gave an assurance of a resolution.
मनियर क्षेत्र में आयोजित बैठक को संबो​धित करती बांसडीह विधायक केतकी सिंह। वीडियो ग्रैब
मनियर। आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा ने जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत के बूथ संख्या 25 पर मंगलवार देर शाम भाजपा नेता गोपालजी के आवास पर जन चौपाल आयोजित की गई। इसमें क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन

विधायक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ता आम लोगों के बीच जाएं और पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम के आयोजक गोपालजी ने विधायक केतकी सिंह, जिला मंत्री राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष शारदानंद साहनी और सुमन जी उपाध्याय को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। चौपाल में पूर्व सभासद एवं भाजपा नेता संतोष गुप्ता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, रामायण सिंह, दिलीप सिंह, अमरेंद्र सिंह, सुनील उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता गाटर, रवि वर्मा, धनजी प्रजापति, गुलगुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed