{"_id":"6af4aa88db93cbc71808177f","slug":"sanskrit-teachers-express-resentment-over-delayed-salary-payments-warn-of-protest-ballia-news-c-190-1-svns1008-176950-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: वेतन भुगतान में देरी पर संस्कृत शिक्षकों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: वेतन भुगतान में देरी पर संस्कृत शिक्षकों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
नगर के जुबिली संस्कृत पाठशाला में उप्र संस्कृत शिक्षक संघ के बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष
बलिया। जिले के संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के खातों से काटी गई धनराशि का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराने को लेकर उप्र संस्कृत शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है।
संघ ने चेतावनी दी है कि छठ पूजा तक शिक्षकों का लंबित वेतन भुगतान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी।
बुधवार को जुबिली संस्कृत कॉलेज परिसर में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों के लंबित वेतन और एनपीएस की धनराशि का हिसाब नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन
संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री के दीपावली पर सभी का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश के बावजूद जिले के संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी नहीं किया गया। जबकि जनपद और प्रदेश के अन्य विभागों के कर्मचारियों को वेतन मिल चुका है। उन्होंने बताया कि जिले के कुछ संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों को सितंबर माह का वेतन भी अब तक नहीं मिला है। वहीं, मानदेय पर कार्यरत शिक्षकों का भुगतान भी लंबित है। इससे शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों के एनपीएस खातों से काटी गई धनराशि का विवरण उपलब्ध नहीं कराए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की वेतन संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। छठ पूजा तक भुगतान नहीं होने पर संगठन आंदोलन शुरू करेगा।
बैठक की अध्यक्षता मुकुंद तिवारी ने की, जबकि संचालन तारकेश्वर नाथ मिश्र ने किया। इस दौरान सत्येंद्र राय, राहुल दूबे, नितिश मिश्र, सुरेश राम वर्मा, देवीदत्त यादव, आशुतोष पांडेय, सर्वेश राय, कन्हैया राय आदि रहे।