{"_id":"67d5563e7192f8ff6b06f900","slug":"young-man-set-himself-on-fire-took-terrifying-step-after-quarreling-with-father-and-wife-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खुद को लगाई आग: पिता-पत्नी से झगड़ने के बाद उठाया खाैफनाक कदम, डाॅक्टरों ने किया रेफर; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खुद को लगाई आग: पिता-पत्नी से झगड़ने के बाद उठाया खाैफनाक कदम, डाॅक्टरों ने किया रेफर; जानें मामला
Sat, 15 Mar 2025 03:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 15 Mar 2025 03:58 PM IST
सार
आग से झुलसे युवक को कमरा तोड़कर बाहर निकाला गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए, यहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि युवक नशे में था।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से युवक को कर दिया गया रेफर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिता और पत्नी से उलझने के बाद नशे में धुत युवक ने कमरा बंद कर अपने शरीर में आग लगाकर झुलस गया। कमरे का दरवाजा तोड़ उसे आनन फानन में परिजन सीएचसी सोनबरसा ले गए। बाद में उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अजय यादव (20) ने होली के दिन शराब का सेवन किया था। देर शाम लगभग 8 बजे घर आकर पिता मैनेजर यादव से उलझकर झगड़ा करने लगा। लोगों ने बीच-बचाव कर घर भेज दिया। वहां जाकर पत्नी से उलझ गया।
विज्ञापन
परिजनों ने पत्नी को बाहर निकाला तो उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। साथ ही कमरे में रखे पेट्रोल को अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। कमरे में तेज प्रकाश देख लोगों ने दरवाजा तोड़कर पानी फेंककर आग पर काबू पाया, तब तक वह बुरी तरह झुलस गया था।
विज्ञापन
लोग तत्काल उसे लेकर सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां से चिकित्सक ने बलिया और फिर बनारस रेफर कर दिया। उसका इलाज चल रहा है। गांव घर में मायूसी है। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।