{"_id":"6571f8a826d17d459c0abf8a","slug":"young-man-murdered-by-slitting-his-throat-could-not-be-identified-ballia-news-c-190-1-bal1001-8278-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गला काटकर युवक की हत्या, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गला काटकर युवक की हत्या, नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार नौरंगा में बृहस्पतिवार की सुबह 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बैरिया पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि युवक का गला कटा था। सीनेे से खून बह रहा था। ऐेसे में गला काटकर और गोली मारकर हत्या करने की आशंका है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बैरिया थाने से पुलिस टीम के साथ दिलीप राय नाव से गंगा नदी पार कर घटना स्थल तक पहुंचे। तेज बारिश के कारण पुलिसकर्मी पैदल ही शव को लेकर किनारे तक आए। शव को मोर्चरी हाउस भेजा गया। एसएचओ धर्मवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी उस्मान भी जांच करने पहुंचे।