फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   young man murdered and body thrown in well missing for four days in ballia

UP: चार दिन से गायब बेटे का कुएं में मिला शव, हत्या का आरोप लगाकर पिता बोले- पुलिस सक्रिय होती तो जिंदा होता

Fri, 16 Jan 2026 11:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 16 Jan 2026 11:38 AM IST
सार

Ballia News: बलिया जिले में चार दिन से गायब युवक का शव शुक्रवार को  कुएं में मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन
young man murdered and body thrown in well missing for four days in ballia
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस (इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर चार के फतेसागर के पोखरा स्थित शिव मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह कुएं में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त सुरेंद्र चौहान (22) के रूप में हुई। वह चार दिन से घर से गायब था। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घरवालों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के उच्चाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


क्या है मामला
कस्बा के वार्ड 10 निवासी राजबली चौहान के चार बेटों में तीसरे नंबर का सुरेंद्र चौहान मजदूरी करता था। सुबह में घर से 600  मीटर दूर स्थित फतेसागर के पोखरा से पूरब स्थित शिव मंदिर के पास कुएं में उसका शव मिला। पिता राजबली ने कहा कि सुरेंद्र चौहान 12 जनवरी को घर से गायब था। दूसरे दिन पुलिस को नामजद तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: मुंबई में लिखी स्क्रिप्ट, पटना में दिखाया सेट, बनारस में 2.83 करोड़ की ठगी; चौंकाने वाला मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई की जगह तहरीर बदलवा कर गुदमशुदगी दर्ज कर खानापूर्ती की। पिता ने कहा कि अगर उसी समय तत्परता दिखाई होती तो बेटा जिंदा होता। बेटे की मौत के बाद मां- पिता का रो- रोकर बुरा हाल है।  

कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन चल रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed