फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man hanged himself after a dispute with his wife

Ballia News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से झूला युवक

Thu, 02 Nov 2023 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself after a dispute with his wife
संवाद न्यूज एजेंसीविशुनपुरा। उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव में 28 वर्षीय युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदे से झूल गया। परिजनों की सूचना पर उभांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन


युवक सतीराम यादव शराब का सेवन करता था। मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। दो दिन पूर्व ही मुंबई से घर आया था। पत्नी नीतू मंगलवार को मायके से ससुराल आई तो युवक शराब के नशे में धुत था। इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। मारपीट से नाराज पत्नी ने उभांव थाने पर पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत की। गांव में ही किसी के घर रात में रुक गई। उधर युवक रात को घर का दरवाजा बन्द कर साड़ी के फंदे पर झूल गया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह देर तक सतीराम जब नहीं उठा तो उसका भाई लक्षिराम यादव ने अंदर झांक कर देखा। वह फंदे पर झूला हुआ था। घटना स्थल के पास भी शराब की शीशियां पुलिस को मिली हैं। युवक अपने पीछे पत्नी व तीन छोटी बच्चियों को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed