फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   You soldiers have come to the gate of revolution to apply tilak.

तिलक लगाने तुम्हें जवानों क्रांति द्वार पर आई है

Mon, 10 Oct 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
You soldiers have come to the gate of revolution to apply tilak.
जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर नगर के टाउन हाल बापू भवन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित - फोटो : BALLIA
बलिया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 120वीं जयंती की पूर्व संध्या पर टाउन हॉल बापू भवन सभागार में सोमवार को जयप्रकाश नारायण फाउंडेशन की ओर से श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी और उनके साथियों द्वारा जेपी की याद में जनगीत ‘जयप्रकाश का बिगुल बजा दो जाग उठी तरुणाई है, तिलक लगाने तुम्हें जवानों क्रांति द्वार पर आई है, गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आजादी का अमृत काल और जेपी विषयक विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार मोहन सिंह ने कहा कि आज सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है जबकि दूसरी तरफ बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती-किसानी एवं जीविका के साधन से देश की बहुतायत जनता जूझ रही है। ऐसे में जब हम जेपी की तरफ देखते हैं। यह प्रश्न उठता है कि उनके संकल्प और सपने के अनुरूप क्या देश बन पाया है।
विज्ञापन

गोष्ठी के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण ने कहा कि यह समय हमारे इतिहास का ब्लैक पीरियड है। देश की आजादी के लिए 1942 में गांधी जी के नेतृत्व में जो आंदोलन हुआ तो वर्ष 1974 में जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में सत्ता के विरुद्ध संपूर्ण क्रांति का आंदोलन भी एक तरह से दूसरी आजादी के लिए चला। जेपी फाउंडेशन के सचिव रणजीत सिंह एडवोकेट ने कहा कि आज सांप्रदायिकता एवं राजनीतिक हत्याएं लोकतंत्र के लिए खतरा है। गोष्ठी में हरिमोहन सिंह, अखिलेश सिन्हा, जेपी सिंह, सुरेंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, पंकज राय, असगर अली, प्रदीप सिंह, पीएन राय, अमरेंद्र सिंह, बलवंत यादव, शैलेश धुसिया आदि रहे। अध्यक्षता विनोद कुमार सिंह एडवोकेट एवं संचालन गोपाल सिंह और अखिलेश सिन्हा ने किया। गोष्ठी के अंत में सपा संस्थापक एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed