{"_id":"635420f21ef48f7a83281c6b","slug":"yogi-raj-shree-chain-ram-baba-taposthali-lit-up-with-1-25-lakh-lamps-ballia-news-vns6802871111","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.25 लाख दीपों से जगमगाया योगी राज श्री चैन राम बाबा तपोस्थली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.25 लाख दीपों से जगमगाया योगी राज श्री चैन राम बाबा तपोस्थली
विज्ञापन
सहतवार कस्बा स्थित चैनराम बाबा मंदिर परिसर में आयोजित दीपोत्सव के तहत सजाया गया मंदिर परिसर।
- फोटो : BALLIA
सहतवार। योगीराज श्री चैनराम बाबा तत्पोस्थली पर शनिवार शाम को एक लाख 25 हजार दीपों से पूरा तपोस्थली जगमगा उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वर्ग उतर आया हो।
शाम को स्थल और पूरे नगर को सुशोभित करने के लिए श्रद्धालु दीपों को जलाने में लगे हुए थे। दीप जलते ही रोशनी से पूरा तपोस्थली जगमगा उठा और श्री चैन राम बाबा के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दीप प्रज्ज्वलित के बाद काशी के विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई। इसमें राजनीतिक लोगों ने भी सहभागिता निभाई।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक लाख पच्चीस हजार दीप समाजसेवी नीतू सिंह की ओर से जलाया गया। दीप दान यज्ञ का श्रीगणेश हुआ। इसमें हजारों की संख्या में पहुंचे महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी सहभागिता निभाते हुए मिट्टी का दीप प्रज्ज्वलित किया। हालांकि पुरुषों से अधिक महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उसके बाद आरती भी हुई। इस आयोजन में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, रविंद्र कुशवाहा, मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान, विनोद शंकर दूबे, शशिकांत सिंह, रितेश सिंह आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को लेकर योगीराज श्रीचैन राम बाबा समाधि स्थल पर बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस की तैनाती रही।