फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yogi government is the government of the general public, every character is getting benefit without discrimination

योगी सरकार है आम जनता की सरकार, बिना भेदभाव के मिल रहा हर पात्रों को लाभ

Sat, 13 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Yogi government is the government of the general public, every character is getting benefit without discrimination
दुबहर। संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनद स्वरूप शुक्ला ने दुबहड़ ब्लॉक के नगवां में आयोजित समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि यह सरकार आम जनता की सरकार है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। इस दौरान मौजूद लोगों ने विकास से जुड़ी कुछ समस्याएं बताई, जिसके त्वरित गति से समाधान के लिए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही मोदी सरकार के 6 साल और योगी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां भी गिनाई। लोगों से अपील किया कि सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक हों, तभी हर पात्र तक आसानी से लाभ पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार का बेहतर कार्य साफ दिख रहा है। पहले सिर्फ पांच जिलों में बिजली मिलती थी, लेकिन आज हर जिले में बेहतर बिजली सप्लाई मिल रही है। पहले लोग पैसा इकट्ठा करके ट्रांसफार्मर लाते थे, आज एक मैसेज पर ही दो दिन के अंदर ट्रांसफार्मर लग जा रहा है। सौभाग्य योजना के तहत फ्री कनेक्शन और घर-घर तक केबिल और एक सीएफएल मिल रहा। आवास योजना के जरिए हर गरीब को पक्का छत देने के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत सुरक्षा कवच प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि पूरी नगर विधानसभा में अंडरग्राउंड बिजली का काम चल रहा है। शुद्ध पेयजल लोगों को मिले, इसके लिए कई गांवों में पाइप पेयजल योजना चल रही है। मंत्री शुक्ला ने कहा कि मार्च महीने में आयी दैवीय आपदा में हुए नुकसान पर सरकार ने गम्भीरता दिखाई और त्वरित गति से मुआवजा दिया गया। इस मौके पर
विज्ञापन

जल्द खत्म होगी जर्जर तार और पोल की समस्या, एजेंसी आवंटित
बलिया। संसदीय राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बताया कि बहुत जल्द जर्जर तार और पोल बदलने की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। इसके लिए एजेंसी आवंटित हो गई है। मेसर्स एमसीसी द्वारा यह कार्य कराया जाएगा। कार्य पूरा हो जाने के बाद जर्जर तार और पोल की वजह से बिजली का ट्रिप होना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed