फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yogi Adityanath will reach Buxar's Chhotkarajpur today

आज बक्सर के छोटकाराजपुर पहुचेंगे योगी आदित्यनाथ

Tue, 12 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath will reach Buxar's Chhotkarajpur today
बिहार के छोटका राजपुर गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर परिवहन मंत्री दय - फोटो : BALLIA
नरहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बिहार के बक्सर जिले के छोटकाराजपुर गांव में परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के आवास पर जाएंगे। सीएम की आगमन की सूचना मिलते ही बक्सर एवं बलिया जिले के प्रशासन तैयारी में जुट गया है। मंगलवार की सुबह से ही दयाशंकर सिंह के आवास के समीप हैलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यक्रम तय होने के बाद से ही एएसपी श्रीराज व एसडीओ कुमार पंकज के साथ स्थानीय प्रशासन तैयारी में जुटा है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंगलवार को बलिया की जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने स्थल की जायजा लिया। मुख्यमंत्री दयाशंकर सिंह के पिता को श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता विध्यांचल सिंह का निधन शनिवार को लखनऊ में ईलाज के दौरान हो गया था। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ले आया गया। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था। मंत्री के पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए योगी आदित्यनाथ बुधवार को छोटकाराजपुर पहुचेंगे। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन बुधवार को दोपहर दो बजे के करीब हेलीकॉप्टर से होंगा।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई मंत्री
परिवहन मंत्री के पिता के निधन होने की खबर सुनकर मंगलवार को भी यूपी के कई नेता छोटकाराजपुर गांव पहुंचकर दयाशंकर सिंह मुलाकात कर परिजनों को सांत्वना दी। उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन नेताओं में ओपी राजभर, अंबिका चौधरी, राजीव उपाध्याय, कानपुर देहात के सांसद भोले सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed