फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yoga festival, competitions organized in JNCU

Ballia News: जेएनसीयू में योग उत्सव, प्रतियोगिताओं का आयोजन

Sat, 27 May 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Yoga festival, competitions organized in JNCU
बलिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के क्रम में जेएनसीयू द्वारा तीन मई से 21 जून तक ग्रीष्मकालीन योग शिविर का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को योग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में योग और स्वास्थ्य विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में पांच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। डॉ. गुंजन और डॉ. अभिषेक त्रिपाठी के संयोजन में आयोजित काव्य एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम वैभव द्विवेदी, द्वितीय सूफिया परवीन और तृतीय प्रियंका यादव रहे।
विज्ञापन

डॉ. रामसरन एवं डॉ. प्रज्ञा बौद्ध के संयोजकत्व में आयोजित भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम मो. खालिद, द्वितीय सुमित सिंह व तृतीय खुशबू वर्मा रहे। डॉ. छविलाल एवं डॉ. अभिषेक त्रिपाठी के संयोजकत्व में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका यादव, द्वितीय वैभव द्विवेदी व तृतीय सूफिया परवीन रहे। सौम्या तिवारी और डॉ. संध्या के संयोजकत्व में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम खुशबू, द्वितीय सुहानी पांडेय व तृतीय श्वेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अखिलेश के संयोजकत्व में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में प्रथम अनामिका सिंह, द्वितीय यश पांडेय व अश्विनी संयुक्त रूप से व तृतीय रश्मि तिवारी रहे। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. प्रियंका सिंह थीं। डॉ. पुष्पा मिश्रा, निदेशक, शैक्षणिक के नेतृत्व में विवि के प्राध्यापकों ने प्रतियोगिताओं में सहभाग करने वाले तथा विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed