फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   X-ray and ultrasound machine will be installed at CHC Bansdih

Ballia News: सीएचसी बांसडीह पर लगेगी एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन

Thu, 31 Jul 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
X-ray and ultrasound machine will be installed at CHC Bansdih
बेरूआरबारी। सब कुछ ठीक रहा तो बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर भी एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन लगेगी। पैथोलॉजी सेंटर स्थापित होगा। बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक से अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने और पैथोलॉजी स्थापित करने की मांग की। साथ ही जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय पर भी खराब पड़े एक्स-रे मशीन और टेक्नीशियन की समस्या को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन


केतकी सिंह ने आग्रह किया कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र पिछड़ा है। यहां से जिला मुख्यालय की दूरी 20 किलोमीटर से अधिक है। साथ ही विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गांव के मरीज का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर होता है। स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाओं की कमी से क्षेत्रीय लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। वहां भी जिला चिकित्सालय पर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीन खराब रहने, टेक्नीशियन के न रहने से प्राइवेट जांच केंद्रों पर जाकर जांच करवानी पड़ती है। इससे गरीब लोगों के धन का दोहन होता है। बृजेश पाठक ने एक्सरे टेक्निशियन, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन की व्यवस्था जल्द से जल्द करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन और पैथोलॉजी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। जिला मुख्यालय पर भी एक्सरे टेक्नीशियन और नई मशीन की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed