फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wrestlers showed their strength in Dangal

Ballia News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sun, 26 Mar 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength in Dangal
फोटो- 18
विज्ञापन

भीमपुरा। किरिहारापुर लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के प्रांगण में रविवार को विद्यालय के संस्थापक स्व विजय शंकर यादव व पहलवान विश्राम यादव की याद में अंतर्जनपदीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ लिटिल फ्लावर विद्यालय के डायरेक्टर मुरलीधर यादव व मऊ के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव उर्फ साधू ने फीता काट कर तथा पहलवानों का हाथ मिलाकर किया।
दंगल में पूर्वांचल के कई दर्जन पहलवानों ने अपने जोर की आजमाइश की लेकिन अधिकतर कुश्तियां बराबरी पर छूटी। वहीं, मऊ के बबलू को बलिया के संजय ने पटखनी दी। सर्वेश बलिया व ज्ञान सिंह गोरखपुर, अमित गाजीपुर व समर आजमगढ़, गोविंद वाराणसी और जितेंद्र गोरखपुर, प्रिया आजमगढ़ व सुरभि बलिया, रितेश गाजीपुर व राकेश जम्मू कश्मीर आदि पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दद्दन पहलवान ने कहा कि महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में पहलवानों का मंत्रियों के समान सम्मान मिलता है। लेकिन बिहार व यूपी के जनप्रतिनिधि ध्यान नही देते हैं। रेफरी लालमन व संगीता सिंह रही। इस मौके पर बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल, जनार्दन यादव, हरिंद्र यादव, राजेश यादव, गिरधर यादव, रामलखन यादव, अखिलेश कुमार आदि रहे। संचालन हरिवंश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed