फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wrestlers showed bets in Dangal, runners made a place in the race

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेच, दौड़ में धावकों ने बनाया स्थान

Tue, 17 Aug 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed bets in Dangal, runners made a place in the race
चिलकहर। योगीराज बाबा कुरेजी के प्रांगण में दौड़ व अंतरजनपदीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगवार को किया गया। प्रतियोगिताओं को देखने के लिए कई गांवों के लोग पहुंचे। दंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा नेता छोटे लाल यादव ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती का शुभारंभ किया।पहली कुश्ती गाजीपुर के पवन यादव व बलिया के दिनेश यादव के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

दूसरी कुश्ती मऊ जिले के राकेश व जिले के गुड्डू यादव के बीच हुई जिसमें गुड्डू ने राकेश को शिकस्त दी। इसके बाद गाजीपुर के प्रमोद व जिले के मंटू के बीच हुई प्रमोद ने मंटू को पटखनी दी। दंगल प्रतियोगिता में जनपद के पहलवानों ने अपना अपना दांवपेच दिखाया जिसको देखने के लिए दूरदराज से भी लोग इकट्ठा रहे। भाजपा नेता ने कहा कि लुप्त हो रही इस तरह की परंपरा को क्षेत्रीय लोगों ने दंगल प्रतियोगिता और दौड़ प्रतियोगिता कराकर क्षेत्रीय युवाओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं, यह सराहनीय है। उधर, दौड़ प्रतियोगिता में गैर जनपदों से भी धावक पहुंचे थे। इसमें बनारस के मनीष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके जिले के पहाड़पुर के पीयूष यादव द्वितीय, गाजीपुर के राजू को तृतीय स्थान हासिल हुआ। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आदित्य गर्ग, धर्मेंद्र यादव, हरिकिशन, इंद्रजीत, मुलायम, छोटकन सिंह, छोटू सिंह, मंटू सिंह, राकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed