फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Worship of Bakrid in homes, prayers for the safety of the country

घरों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी मुल्क के सलामती की दुआ

Sat, 01 Aug 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Worship of Bakrid in homes, prayers for the safety of the country
बलिया। ईद उल अजहा (बकरीद) शनिवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मनाई गई। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने कोरोना के चलते मस्जिदों के बजाय अपने अपने घरों में अकीदत के साथ नमाज अदा की और मुल्क के सलामती की दुआ मांगी।
विज्ञापन

इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इसके बाद बकरों की कुर्बानी देने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर नगर के मजिस्दों व ईदगाहों पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही। केवल मौलानाओं ने मस्जिदों में नमाज अदा की।
विज्ञापन

नगर के विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद, गुदरी बाजार स्थित बड़ी मस्जिद, राजपूत नेउरी, काजीपुरा, बहेरी, ईदगाह, परमंदापुर मस्जिद में केवल मौलानओं नमाज अदा की। इसके अलावा नगर से सटे मिड्ढा, आमडारी, निधरिया, पटखौली आदि मस्जिदों में निर्धारित समय पर मौलानाओं ने बकरीद नमाज अदा की। इस दौरान सीओ सिटी एके सिंह, कोतवाल विपिन सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के साथभ ही खुफिया विभाग की टीम भी सादे वेश में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में नमाज के बाद दी गई कुर्बानी
सिकंदरपुर। ईद-उल-अजहा(बकरीद) शनिवार को कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुस्लिम बंधुओं ने मनाई। इस दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। क्षेत्राधिकारी पवन कुमार, प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, भीष्म चौधरी, खुर्शीद नेता, जितेश सोनी, इकबाल अहमद, हिंदी परवेज, इकबाल अंसारी, हाफिज इलियास, फैजी अंसारी, मुमताज अहमद, नजरुल बारी आदि मौजूद रहे।
रतसर: क्षेत्र के धनौती, नूरपुर, सिकरियाकला, जनऊपुर, मसहां आदि गांवों में लोगों ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बकरीद की नमाज अपने अपने घरों पर अदा की।
बेल्थरारोड: क्षेत्र के मुस्लिम बंधुओं ने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए बकरीद की नमाज अपने अपने घरों पर अदा की।
रसड़ा: कस्बा सहित सरदासपुर, नागपुर, कोटवारी, जाम, सरायभारती, मुड़ेरा आदि गांवों में लोगों ने कोरोना के चलते अपने अपने घरों में बकरीद की नमाज अदा की।
बांसडीहरोड: क्षेत्र में बकरीद पर्व पर मुस्लिम बंधुओं ने अपने अपने घरों पर नमाज अदा की।
दुबहर: क्षेत्र में बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक मुस्लिम बंधुओं ने अपने अपने घरों पर नमाज अदा की तथा कौम व मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी।
बैरिया: जामा मस्जिद कोटवा, रानीगंज, बैरिया, मधुबनी आदि मस्जिदों में चार लोगों ने अदा की और मुल्क की सलामती एवं कोरोना नामक बीमारी से मुल्क की हिफाजत की दुआ मांगी गई।
मनियर: बकरीद सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मुस्लिम बंधुओं ने अपने अपने घरों में निर्धारित समय पर नमाज अदा के बाद मनाई।
गड़वार: कस्बा सहित क्षेत्र के सरया, बिसुकिया ,परसिया आदि गांवों में मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए केवल पांच लोगों ने नमाज अदा की। थाना प्रभारी अनिलचंद्र तिवारी पर्व को सकुशल सम्पन कराने हेतु क्षेत्र में पूरे दिन चक्रमण करते रहे।

सहतवार: ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज इस्लामिया स्कूल, बडी़ मस्जिद, बिसौली, खानपुर आदि मस्जिदों में पांच मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा कर मुल्क की सलामती एवं कोरोना नामक बीमारी से मुल्क की हिफाजत की दुआ मांगी। इस मौके पर नगर पंचायत की चेयरमैन सरिता सिंह, ईओ रामबदन यादव, सीओ दीपचंद, एसएचओ मंटू राम, चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह आदि रहे।

रसड़ा कस्बा में बकरीद पर्व पर खुशी मनाते बच्चे।

रसड़ा कस्बा में बकरीद पर्व पर खुशी मनाते बच्चे।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed