फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Work on new bus station not started even after two months

Ballia News: नए बस स्टेशन का दो माह बाद भी कार्य शुरू नहीं

Thu, 17 Oct 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Work on new bus station not started even after two months
बलिया। जिला मुख्यालय पर बनने वाले नए बस स्टेशन का दो माह बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। स्टेशन व एआरएम ऑफिस दो माह पहले खाली कर दिया गया था। उसके बाद भी अभी तक कार्य शुरू नहीं सका है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट माॅडल में चार मंजिल के नए बस स्टेशन के निर्माण को लेकर लोग उत्साहित हैं। परिवहन निगम बस स्टेशन व एआरएम ऑफिस को दो माह पूर्व ही खाली कर चुका है। बसों व एआरएम ऑफिस का संचालन जीराबस्ती वर्कशाप से हो रहा है। इससे चालक व कर्मचारियों को कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन व एआरएम ऑफिस खाली होने के बाद भी अभी तक टूटने की प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। निर्माण कंपनी सीएनडीएस के अधिकारियों के अनुसार पहले बिल्डिंग टूटेगी, उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। परिवहन विभाग का कहना है कि परिवहन निगम मुख्यालय से तोड़ने का टेंडर हो गया है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि स्टेशन व कार्यालय भवन को खाली कर उसकी रिपोर्ट परिवहन निगम मुख्यालय को भेजी गई है। मुख्यालय से ही तोड़ने के लिए टेंडर किसी कंपनी को दिया गया है। जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed