फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Work left incomplete by pouring ballast and soil on the road

सड़क पर गिट्टी और मिट्टी डाल कार्य अधूरा छोड़ा

Thu, 18 Nov 2021 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Work left incomplete by pouring ballast and soil on the road
बेल्थरारोड। गोरखपुर-बलिया राजमार्ग से संबद्ध चौकिया से तेंदुआ तक करीब पांच किलोमीटर जर्जर सड़क का निर्माण लंबे समय से बंद पड़ा है। ठेकेदार की ओर से सड़क पर मिट्टी-गिट्टी गिराकर उपेक्षित तौर पर छोड़ दिया गया है। इससे मार्ग पर आवागमन संकटपूर्ण बन गया है। ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण तुरंत शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

चौकिया से तेंदुआ तक जर्जर सड़क निर्माण का शुभारंभ करीब छह माह पहले सांसद रवींद्र कुशवाहा ने शुरू कराया था। कुछ दिनों तक कार्य कराने के बाद ठेकेदार द्वारा सड़क पर मिट्टी-गिट्टी गिराकर कार्य ठप कर दिया गया। पूरे दिन सड़क पर धूल उड़ती रहती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। हालात से वाकिफ होने के बावजूद जनप्रतिनिधि और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। महज पांच किलोमीटर सड़क छह माह से भी अधिक समय में भी नहीं बन सकी। नगरवासियों और क्षेत्रीय लोगों ने मार्ग निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed