फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Work commenced after 12 days in ballia

कलेक्ट्रेट कर्मियों ने काली पट्टी बांध काम करके जताया विरोध

Mon, 02 Mar 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Work commenced after 12 days in ballia
बैरिया।12 दिनों की हड़ताल के बाद सोमवार को बैरिया तहसील खुला और हड़ताल स्थगित कर काम पर आए कर्मचारियों से उपजिलाधिकारी व भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कामकाज शुरु कराया। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से तहसील में पीएसी के जवानों की तैनाती के साथ-साथ चैनल में सिकड़ बंधवा दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 19 फरवरी को रजिष्ट्रार कानूनगो निर्वाचन राधेश्याम राम व विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र हजारी सिंह के साथ तहसील में विवाद हो गया था। जिससे सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के सार्थक पहल व जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही के आश्वासन के बाद शनिवार की शाम हड़ताल स्थगित हुआ और सोमवार से कामकाज शुरू हो गया। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, रत्नेश सिंह, जितेंद्र मिश्र, विजय बहादुर सिंह आदि तहसील में पहुंचकर कार्मचारियों के कार्यों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मियों ने काली पट्टी बांध कर किया काम
बलिया। बैरिया तहसील में कर्मचारी संग हुए विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारी मांगों के पूरा होने तक सांकेतिक विरोध जारी रखे हुए हैं। कर्मचारियों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बैरिया तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो व विधायक पुत्र के बीच विवाद हो गया और इसके बाद तहसील कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर तहसील कर्मियों के समर्थन में कलेक्ट्रेट कर्मी भी आंदोलन में कूद पड़े। तीन दिनों तक चली हड़ताल डीएम के आश्वासन पर कर्मचारियों ने शनिवार की शाम को इस शर्त पर स्थगित किया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक वह काली पट्टी बांध कर काम करते रहेंगे। इसके तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट कर्मियों ने बांहों पर काली पट्टी बांध काम किया और दोपहर में बतौर विरोध कुछ देर के लिए प्रदर्शन किया। इस मौके पर अनिल गुप्ता आदि रहे।

बेल्थरारोड तहसील में भी बढ़ी चहल पहल
बेल्थरारोड। बैरिया में रजिस्ट्रार कानूनगो और विधायक पुत्र के बीच उत्पन्न विवाद को लेकर तहसील कर्मचारियों की चल रही हड़ताल डीएम की पहल पर शनिवार की शाम समाप्त हो गई। हड़ताल खत्म होने के बाद सोमवार से बेल्थरारोड तहसील में कामकाज शुरू हो गया। तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के चलते तहसील के सभी कार्यालयों में कामकाज बाधित हो गया था। इससे जनता को घोर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। हड़ताल समाप्त होने के बाद कार्यालयों में कामकाज शुरू होने से तहसील परिसर में चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed