फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women's hospital opened after 48 hours, people breathed a sigh of relief

48 घंटे बाद खुला महिला अस्पताल, लोगों ने ली राहत की सांस

Wed, 24 Jun 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Women's hospital opened after 48 hours, people breathed a sigh of relief
बलिया। सोम और मंगलवार को बंद रहने के बाद बुधवार को जिला महिला अस्पताल खुल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान पूरे दिन सामान्य दिनों की तरह अस्पताल का संचालन हुआ। सैनेटाइज कराने के बाद अस्पताल के अंदर दाखिल कराया गया। इस दौरान चिकित्सक तथा अस्पताल के कर्मचारी भी सुरक्षा किट से पूरी तरह लैस नजर आए। वहीं लगातार दो दिन बंद रहने के बाद बुधवार को जब अस्पताल खुला तो मरीजों की संख्या में काफी कमी देखी गयी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि बीते रविवार को एक साथ 20 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए थे। जिसमें से एक महिला अस्पताल में तैनात लैब टेक्निशियन भी शामिल था। इसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सोमवार को सुबह से ही कर्मचारी अस्पताल को खाली कराने में जुट गए। अधिकांश वार्ड खाली करा दिए गए, सिर्फ इमरजेंसी और प्रसवकेंद्र को छोड़कर। वहीं 30 कर्मचारियों का सैंपल भी लिया गया। इसके साथ ही सीएमएस ने अस्पताल बंद करवा दिया। इसके बाद सोमवार व मंगलवार को पूरे दिन अस्पताल परिसर बंद रहा। जिसके चलते दूर-दराज से आए मरीज बैरंग होकर वापस लौटते नजर आए, लेकिन बुधवार को महिला अस्पताल एक बार फिर से खुल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।. इस दौरान अन्य दिनों की तरह जहां ओपीडी में अन्य रोगों के मरीजों का इलाज हुआ, वहीं गर्भवती महिलाएं भी अपनी रूटिन चेकिंग कराई.
विज्ञापन

.
मास्क अनिवार्य वरना नहीं होगा इलाज
बलिया। प्रभारी सीएमएस डा. सुमिता सिन्हा ने बताया कि सिर्फ उन्हीं मरीजों का इलाज होगा, जो मास्क पहनकर आएंगे।इस दौरान तीमारदार भी मरीज के साथ-साथ जरूरी सावधानियां बरतें तथा गेट के बाहर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही अस्पताल के अंदर प्रवेश करें। कहा कि फिलहाल अस्पताल बुधवार को पूर्व की भांति बहाल कर दी गई है। नये व पुराने लगभग 110 मरीजों को देखा गया है। अस्पताल आने वाले सभी को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा आगे क्या होगा यह स्थिति के अनुसार तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed