फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women prisoners in jail doing yoga

जेल में महिला कैदी कर रही योगाभ्यास

Sun, 08 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sun, 08 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Women prisoners in jail doing yoga
पतंजलि योग समिति जिला इकाई के तत्वावधान में जिला कारागार में गत मंगलवार से आठ दिवसीय महिला योग शिविर चल रहा है। शिविर में योग प्रशिक्षिका एवं महिला पतंजलि योग समिति की प्रभारी डा. लालिमा श्रीवास्तव, मंजू देवी एवं नीतू पांडेय की देखरेख में में रविवार की सुबह महिला कैदियों को योग और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। योग के प्रति महिला बंदियों में काफी उत्साह देखा गया। \
विज्ञापन


जिला कारागार में गत मंगलवार से आयोजित आठ दिवसीय महिला योग शिविर में महिला बैरक के महिला कैदियों को प्रशिक्षिका डा. लालिमा श्रीवास्तव ने कपालभांती, अनुलोम-विलोम, आसन आदि का प्रशिक्षण कराया। महिला कैदियों ने उत्साह के साथ योग का प्रशिक्षण लेते देखी गई। जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि जेल में योग शिविर से महिला कैदी मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ दिख रही हैं।
विज्ञापन

ये तनाव के कारण सो तक नहीं पाती थी। लेकिन योग व आसन से इन्हें नींद भी अच्छी आ रही है।  कहा कि आधुनिकता के दौर में हर व्यक्ति को योग करना आवश्यक हो गया है। अंत में जेल अधीक्षक ने एक दर्जन महिला कैदियों को ठंड से बचने के लिए शाल वितरित किया। इस मौके पर डिप्टी जेलर पीके पांडेय, पंकज पाठक, योग शिक्षक वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed