फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women of the group will prepare nutritional gardens

Ballia News: समूह की महिलाएं तैयार कराएंगी पोषण वाटिकाएं

Wed, 21 Dec 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Women of the group will prepare nutritional gardens
बलिया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अब गांवों में पोषण वाटिकाओं की स्थापना कराएंगी। इसके लिए आजीविका सखियों ने समूहों की महिलाओं को गांवों में जाकर प्रशिक्षण देकर पारंगत करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का है। इसके लिए सरकार की ओर से बहुआयामी कदम उठाए जा रहे हैं। ग्राम स्तर पर मिशन के तहत महिलाओं के समूह में कम से कम 12 महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। अब मिशन की ओर से समूहों की महिलाओं को खेती-बाड़ी से जोड़ने के लिए आजीविका सखियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में सौ आईसीआरपी (इंटरनल कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन) के पदों पर महिलाओं का चयन किया जा रहा है। चयनित आईसीआइपी की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

आजीविका सखी का चयन कम से कम सात और अधिक से अधिक 14 महिला समूह को मिलाकर होता है। आजीविका सखियों का दायित्व समूहों की महिलाओं को खेती बाड़ी के कार्य के लिए पारंगत करना है। आईसीआरपी का कार्य अपने जनपद के विभिन्न ब्लॉकों या सरकार के आदेश पर प्रदेश के गैर जनपदों में जाकर महिलाओं के समूहों का गठन कर उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में बता आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें खेती-बाड़ी से जोड़ने का कार्य चल रहा है। पोषण वाटिका की स्थापना उसी का हिस्सा है। - डीएन पांडेय, डीसी, एनआरएलएम
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed