फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women created ruckus regarding the demand of tool kit

Ballia News: टूल किट की मांग को लेकर महिलाओं ने किया बवाल

Mon, 07 Aug 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Women created ruckus regarding the demand of tool kit
बलिया। सरकार एक तरफ बेरोजगारों और महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक तरफ सरकार वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजनाओं का संचालित कर रही है। वही जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में प्रशिक्षण के बाद टूल किट के नाम पर महिलाओं से पैसा जमा कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह महिलाएं जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया। चयनित लाभार्थी महिलाओं का कहना है कि हम लोगाें से 1000 से लेकर 3500 रुपये तक टूल किट दिलाने के नाम पर की वर्ष 2022 में वसूली की गई है। वसूली के बाद ज़ब कई माह बीत गए। लेकिन अब तक चयनित महिलाओं को टूल किट नहीं।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर चयनित महिलाओं ने उद्योग केंद्र पर आकर जमकर हंगामा किया। चयनित महिलाओं का कहना है कि जल्द से जल्द टृूल किट दिलाने के नाम पर महेश व गीता देवी ने 2022-23 सत्र के लिए कई माह पहले रूपए ले लिए थे। लेकिन उन्होंने आजतक टूल किट नहीं दिलवाएं। इस बावत जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र महाप्रबंधक माया राम सरोज ने बताया कि अभी एक माह पूर्व ही कार्यभार ग्रहण किए है। पहली बार आज यह मामला मेरे संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कहा कि किसी से भी टूल किट के लिए कोई शुल्क जमा नहीं कराया जाता है। बताया कि मशीनों को सप्लाई देने वाली फर्म्स से निविदा आमंत्रित की गई है। उम्मीद है कि शीघ्र चयनित लाभार्थियों को टुल किट मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed