फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women can empower themselves through their officers

Ballia News: अपने अधिकारी से खुद को सशक्त बना सकती हैं महिलाएं

Fri, 15 Mar 2024 04:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Women can empower themselves through their officers
बलिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तीकरण विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में हुआ। शुभारंभ जिला जज अशोक कुमार सप्तम, कुलपति प्रो.संजीत गुप्ता और सीजेएम शांभवी यादव ने किया। महिलाओं को उनके अधिकार की जानकारी दी गई। बताया गया कि कैसे अपने अधिकार के जरिये खुद को सुरक्षित व सशक्त बना सकती हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि नारी शक्ति को और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। मिशन शक्ति के चौथे चरण की शुरुआत हालही में मुख्यमंत्री ने की है। आर्थिक व सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दिया। जिला जज अशोक कुमार सप्तम ने कहा, हमारा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हों। विवि के कुलपति प्रो. संजीत गुप्ता ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का आम जन के बीच जाकर सुनने का प्रयास करना, आम जनता को विधिक जानकारी देना सराहनीय कदम है। मुख्य वक्ता महिला मनोवैज्ञानिक सलाहकार नीरू माथुर भटनागर ने महिलाओं से संवाद किया और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनने के अहम टिप्स दिए। कार्यक्रम में एडीजे सुरेंद्र प्रसाद, एडीजे प्रथम हुसैन अहमद अंसारी, सीजेएम शांभवी यादव, सिविल जज (सीनियर डिवीज़न) सर्वेश मिश्रा, एसीजेएम तपस्या त्रिपाठी, एसीजेएम द्वितीय कविता तिवारी, डीपीएम आरबी यादव सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed