Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women become property owners; account for over 62% share in property registrations

Ballia News: संपत्ति की मालकिन बनीं महिलाएं, रजिस्ट्री में 62 फीसदी से ज्यादा रही हिस्सेदारी

Sat, 07 Nov 2026 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Women become property owners; account for over 62% share in property registrations
सदर तहसील के उप निबंध कार्यालय पर रजिस्ट्री कराती महिलाएं ।संवाद
बलिया। जमीन और मकान की रजिस्ट्री कराने में अब महिलाएं पुरुषों से आगे निकल रही हैं। शासन की ओर से महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने पर स्टांप शुल्क में दी जा रही छूट का असर जिले में भी दिखाई देने लगा है। परिवार के अलावा समाज में महिलाओं का मान व सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन

जिले की छह तहसीलों में जनवरी से अब तक कुल 18,894 रजिस्ट्री हुई हैं। इनमें 11,784 रजिस्ट्री महिलाओं के नाम दर्ज की गई हैं। यानी कुल रजिस्ट्री में करीब 62.37 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की है। वहीं, 7,110 रजिस्ट्री पुरुषों के नाम हुई हैं। महिलाओं को करीब 19 करोड़ रुपये से अधिक की स्टांप शुल्क छूट का लाभ मिला है।
विज्ञापन

महिलाओं के नाम संपत्ति की बढ़ती रजिस्ट्री को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। अब परिवारों में जमीन, मकान और दुकान खरीदने के दौरान महिलाओं को भी स्वामित्व दिया जा रहा है। इससे वे केवल परिवार की सदस्य नहीं, बल्कि संपत्ति की कानूनी मालकिन भी बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) रजिस्ट्री रजिन्द्र कुमार ने बताया कि शासन की ओर से दी जा रही छूट का लाभ महिलाएं उठा रही हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ परिवार और समाज में सम्मान भी बढ़ा है। संपत्ति में हिस्सेदारी मिलने से महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed