फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women and girls were made aware about safety

Ballia News: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Tue, 30 Sep 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Women and girls were made aware about safety
बलिया। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर चौपालों का आयोजन कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संयुक्त निदेशक अभियोजन दिनेश त्रिपाठी ने छात्राओं को कानून, सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मसम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। छात्राओं ने ऐसे कार्यक्रमों को अपने लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव ने अभियोजन विभाग का आभार व्यक्त किया।

भीमपुरा थाना क्षेत्र के बाबा गोरखनाथ इंटर काॅलेज में छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना होगा। हल्दी थाना क्षेत्र के नंदपुर स्थित लालजी बाबा मंदिर परिसर में महिला आरक्षी कल्याणी चतुर्वेदी, कांस्टेबल अभय सिंह ने महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। मनियर में क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा एवं थाना प्रभारी मनियर कौशल पाठक के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने गांव-गांव एवं विद्यालयों में जाकर प्रचार प्रसार किया। गंगापुर में एवं गंगा सिंह पीजी कॉलेज में छात्राओं को सरकार की विभिन्न सरकारी टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed