फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman's health deteriorated while drinking water, 108 ambulance failed to reach, she died.

Ballia News: पानी पीते समय महिला की बिगड़ी तबीयत, नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, मौत

Fri, 01 May 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman's health deteriorated while drinking water, 108 ambulance failed to reach, she died.
बलिया। प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। शुक्रवार को समय से एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण रुकमणी देवी (70) की मौत हो गई है। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


फेफना थाना के सागरपाली निवासी श्याम किशोर ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे मां खाना खाते समय पानी पी रही थीं। अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत खराब होने के बाद अचेत हो गईं। सीपीआर देकर होश में लाया। जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाने के लिए 108 नंबर एंबुलेंस के लिए 11.27 बजे फोन किया। उधर से महिला ने मरीज का नाम पता व लोकेशन लेने के बाद कुछ देर में एंबुलेंस भेजने की बात कही। फिर फोन किया तो नाम पूछा ओर एंबुलेंस भेजने के लिए कहा। करीब 20 मिनट बाद एंबुलेंस का फोन नहीं आने पर 108 पर फिर कॉल किया। उधर से महिला मेरे गांव के आसपास के लोकेशन की जानकारी देने लगी।
विज्ञापन

इस बीच मां की हालत गंभीर हो गई। पड़ोसी की निजी कार से मां को अस्पताल लेकर जाने के लिए घर से निकल गए। उधर, करीब 68 मिनट बाद 12.05 बजे एक महिला ने फोन कर 108 एंबुलेंस पहुंचने के बारे में पूछा। मैंने उसे अब तक किसी एंबुलेंस चालक या कर्मचारी का फोन नहीं आने की जानकारी दी। श्याम किशोर ने बताया कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मां को लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। अगर समय से एंबुलेंस मिल गई होती तो जान बच गई होती। घर से आधे किमी दूर न्यू पीएचसी सागरपाली परिसर में रात दिन एंबुलेंस खड़ी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले के बारे में पता कर अगर एंबुलेंस संचालक की गलती मिली है तो कार्रवाई की जाएगी। -- डॉ. अभिषेक मिश्र, नोडल एंबुलेंस / एसीएमओ
--------------------------

केस -01
समय पर मिली एंबुलेंस, देखभाल कर पहुंचाया बीएचयू बची जान

रेवती क्षेत्र के मुनछपरा निवासी मनोरमा (62)को बृहस्पतिवार की तीन बजे सुबह सांस लेने और यूटीआई की समस्या हुई। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां से बीएयू रेफर कर दिया गया। परिजन वरुण मिश्र ने 108 नंबर पर फोन किया। कुछ मिनटों में ही एंबुलेंस अस्पताल पहुंच गई। ईएमटी सत्येन्द्र यादव और पायलट बबलू यादव महिला को लाइफ सपोर्ट के सहारे वाराणसी के लिए रवाना हो गए। जाम के बीच ईएमटी पूरे रास्ते महिला की देखभाल करते रहे। करीब सवा पांच घंटे में 225 किमी की दूरी तय कर एएलएस ने महिला को बीएचयू में भर्ती करा दिया।
-----------------

केस-02
दो घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, महिला की मौत
जयप्रकाश नगर (भवन टोला) निवासी रानी (25) पत्नी अंशु गुप्ता की हालत खराब होने पर परिजन सीएचसी सोनबरसा लेकर पहुंचे। वहां, चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोगों ने सरकारी एंबुलेंस के लिए डॉयल 108 पर फोन किया। हालांकि डायल 108 के कर्मचारी ने डॉयल 102 पर फोन करने की सलाह दी। घरवालों ने डॉयल 102 को फोन किया और उसके आने का इंतजार करने लगे। करीब दो घंटे बाद जब तक एंबुलेंस पहुंची तब तक महिला की जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed