फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman suicide hanged herself in room in ballia

यूपी: महिला ने फांसी लगाकर जान दी, मां को लटकता देख रोता रहा मासूम

Tue, 18 May 2021 03:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 May 2021 03:30 PM IST
सार

महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। सोमवार की रात महिला ने मायके जाने की बात कही थी। इस पर पति ने लॉकडाउन होने का हवाला देते हुआ बाद में जाने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Woman suicide hanged herself in room in ballia
Demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक इंजीनियर की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टे से लटककर जान दी है। सुबह जब परिजनों ने महिला को इस हालत में देखा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के आराजी माफी सागरपाली की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक ज्योति सिंह(36) की शादी करीब तीन साल पहले फेफना थाना क्षेत्र के आराजी माफी सागरपाली निवासी व पेशे से इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह के साथ हुई थी। इनका एक वर्ष का बेटा है। लॉकडाउन के चलते पति-पत्नी एक मई को आराजी माफी गांव आए थे।
विज्ञापन


सोमवार की रात मृतका ने अपने पति से मायके जाने की बात कही। इस पर पति ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए बाद में जाने की बात कही। इसके बाद बिजली नहीं रहने के कारण पति दरवाजे पर सो गया। उधर, ज्योति ने सुबह में पंखे की हुक में दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जान दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को घटना की जानकारी उस समय हुई, जब मृतका के एक वर्षीय बेटा की रोने की आवाज सुनाई दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ज्योति पंखे की हुक से लटकी हुई मिली। जिसे आनन-फानन में नीचे उतारकर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस बाबत फेफना थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed