फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman murdered smashing head in ballia brother-in-law attacked sister-in-law with brick

सिर कूचकर महिला की हत्याः फूल तोड़ने को लेकर विवाद, देवर ने भाभी पर ईंट से किया वार; पत्नी को लेकर हो गया फरार

Fri, 13 Sep 2024 04:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Sep 2024 04:09 PM IST
सार

Ballia News : महिला की मौत के बाद बलिया के सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल में महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।

विज्ञापन
Woman murdered smashing head in ballia brother-in-law attacked sister-in-law with brick
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के सदर कोतवाली के भृगु आश्रम में शुक्रवार की सुबह गमले से फूल तोड़ने को लेकर हुए विवाद में देवर ने ईंट से भाभी का सिर फोड़कर हत्या कर दी। घटना की खबर लगते ही खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य इकट्ठा किए। घटना के बाद आरोपी देवर पत्नी को लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


शहर के भृगु आश्रम के पीछे दालपट्टी निवासी राजू गुप्ता की पत्नी संध्या गुप्ता (42) सुबह घर का काम कर रही थी। घर में देवर विजय कुमार उर्फ काजू गुप्ता सहित कुल तीन भाई परिवार के साथ रहते थे। घर की छत पर गमले में पौधा लगाया गया था। अक्सर फूल व गमले को देवर काजू तोड़ देता था।
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह गमला फूटा देख संध्या ने देवर पर फूल तोड़ने का आरोप लगाया। इसको लेकर विवाद हो गया। उसी दौरान अचानक देवर काजू ने ईंट से भाभी के सिर पर प्रहार कर दिया। गम्भीर रूप से घायल संध्या अचेत होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने घटना की जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद देवर काजू अपनी पत्नी को लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed