फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman killed by roadways bus hit

रोडवेज बस के धक्के से महिला की मौत

Mon, 18 May 2020 08:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by roadways bus hit
रोडवेज बस के धक्के से महिला की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दी। थाना क्षेत्र के रुद्रपुर ढाले के समीप राष्ट्रीय राज्य मार्ग 31 पर सोमवार की शाम बकरी चरा रही महिला रोडवेज बस की चपेट में आ गई और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव के साथ ही बस को भी अपने कब्जे में ले लिया। वहीं प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार जा रही बस का चालक घटना स्थल से भाग निकला।

हल्दी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर निवासी अमीना 50 पत्नी शमसुद्दीन सड़क किनारे बकरी चरा रही थी। उसी समय बलिया से बैरिया की तरफ श्रमिकों को लेकर जा रही रोडवेज बस जैसे ही रुद्रपुर चट्टी के समीप पहुंची बकरी सड़क पर दौड़ कर चली गई। बकरी को बचाने के लिए अमीना भी सड़क पर जैसे ही पहुंची बस की चपेट में आ गई बस के धक्के से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हल्दी सत्येन्द्र कुमार राय ने शव व बस को अपने कब्जे में लेकर थाना चले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि छिबरामऊ डिपो की बस इटावा से प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार के मांझी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed