फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   woman killed and five injured after Two sides clashed over pet dog in ballia

Ballia: पालतू कुत्ते के चक्कर में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, महिला की मौत, पति-पत्नी समेत पांच घायल

Wed, 11 Jan 2023 06:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 06:13 PM IST
सार

बलिया जिले के  हरपुर गंगौली नई बस्ती गांव में कुत्ते काटने के विवाद को लेकर मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव घर में मातम पसरा है। गांव में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
woman killed and five injured after Two sides clashed over pet dog in ballia
मारपीट की घटना में घायल एक पक्ष के लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के गंगौली गांव में पालतू कुत्ते के चक्कर में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। हिंसक झड़प में एक महिला की मौत हो गई तो वहीं पति-पत्नी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार देर शाम की है। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद से गांव घर में मातम पसरा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। बैरिया थाना क्षेत्र के हरपुर गंगौली नई बस्ती गांव निवासी व्यक्ति का पालतू कुत्ता कई लोगों को काट कर घायल कर चुका है। मंगलवार को कुत्ते ने लालमुनी (55) पत्नी दीनदयाल बिंद को भी काटने के लिए दौड़ा लिया।

विज्ञापन

कुत्ते के आतंक की शिकायत करने पहुंची थी महिला

लालमुनी इसकी शिकायत लेकर कुत्ते के मालिक के घर पहुंची। इसे लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो लालमुनी के पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से लालमुनी, उसका पुत्र सोनू (30), पिंकी 25 पत्नी सोनू, बेटी प्रीति (22) व दूसरे पक्ष के आजाद (30) पुत्र शिवसागर बिंद और उसकी बहन अनीता (24) घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट लगने के चलते लालमुनी की हालत गंभीर हो गई। आननफानन परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान लालमुनी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

इस घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हैं। थानाध्यक्ष बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि गंगौली में कुत्ते को लेकर मारपीट हुई है। जिसमें एक महिला की मौत हुई है। मृतक महिला के बेटे सोनू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

सास की मौत, गर्भवती बहू की हालत गंभीर

मारपीट में घायल सोनू की पत्नी पिंकी की भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि पिंकी गर्भवती है। उधर, दीनदयाल बिंद की पुत्री प्रीति की शादी 29 मई 2023 होनी है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन अब यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बिटिया का हाथ कैसे पीला किया जाएगा।
woman killed and five injured after Two sides clashed over pet dog in ballia
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed