फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman dies due to bike collision

Ballia News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Sun, 15 Jan 2023 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to bike collision
रामगढ़/दयाछपरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के दुबे छपरा ढाला पर बाइक के धक्के से शनिवार रात एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र की पंचायत गोपालपुर निवासी 53 वर्षीय लक्ष्मीना देवी पत्नी स्व. सुदर्शन तियर शनिवार की शाम दूबे छपरा ढाले के पास सड़क पार कर रही थी। इसी बीच बैरिया से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान रात करीब नौ बजे महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

चार वर्ष पहले मृतका का घर गंगा नदी के कटान में विलीन हो गया। तब से पीड़ित परिवार दुबे छपरा ढाले के पास सड़क की पटरी पर झोपड़ी डाल गुजर बसर कर रहा था। पिछले महीने तहसील प्रशासन ने पुनर्वास के लिए पट्टे का आवंटन कर दिया था। मिली जमीन में लक्ष्मीना देवी झोपड़ी लगाकर मकर संक्रांति के दिन परिवार सहित जाने वाली थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed