{"_id":"646badcdf9173f03d200c974","slug":"woman-dies-after-falling-from-roof-fir-for-dowry-death-ballia-news-c-20-1-217744-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छत से गिरकर महिला की मौत, दहेज हत्या की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छत से गिरकर महिला की मौत, दहेज हत्या की एफआईआर
विज्ञापन
रेवती। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड छह में रविवार को छत से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान, प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संबंधित पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय को भेज दिया। ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। उधर मायके वालों ने दहेज हत्या की तहरीर रेवती थाने में दी है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
रेवती के वार्ड छह निवासी सुशील केशरी के अनुसार मेरी मां चंदा देवी, बहन ब्यूटी को कम्प्यूटर की परीक्षा दिलाने बलिया चली गई थी। वह मोबाइल शाप की दुकान पर था। इसी बीच सूचना मिली कि मेरी पत्नी गोल्डी (25) तीन मंजिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल गोल्डी को सीएचसी रेवती ले जाया गया।
चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में गोल्डी की मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही गोल्डी के मायके वाले रेवती पहुंच गए। मायकेवालों ने स्थानीय थाने में तीन नामजद के विरुद्ध दहेज हत्या की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी पति सुशील केशरी को गिरफ्तार कर लिया है।