फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman dies after falling from roof after being pushed by monkey

Ballia News: बंदर के धक्के से छत से गिरी महिला की जान गई

Tue, 13 Jan 2026 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from roof after being pushed by monkey
बैरिया। नवका गांव में रविवार की दोपहर छत पर कपड़ा डाल रही लीलावती देवी (60) को बंदर ने धक्का देकर गिरा दिया था। इलाज के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अनिल प्रजापति की पत्नी लीलावती देवी रविवार की दोपहर छत पर कपड़ा डाल रही थीं। उसी दौरान अचानक बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने उन्हें धक्का देकर छत से गिरा दिया। परिजनों ने घायल लीलावती देवी को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया गांव में बंदरों का आतंक मचा हुआ है। बच्चे और महिलाएं दहशत में हैं। फिर से इस तरह की घटना न हो, इसके लिए बंदरों को पकड़वाया जाए। इस बाबत प्रधान प्रतिनिधि रविप्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को पत्रक देकर बंदरों की धर पकड़ की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed