{"_id":"609e6b6b8ebc3efbf07a79fd","slug":"woman-died-in-ballia-ballia-news-vns589400918","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धावस्था में महिला की हुई मौत, भाई ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धावस्था में महिला की हुई मौत, भाई ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप
विज्ञापन
सहतवार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौली के भरौली पुरवा में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे 112 नंबर पर सूचना मिली कि रजौली ग्राम सभा के भरौली पुरवा में एक औरत को जहर देकर मार दिया गया है। सूचना मिलते ही सहतवार थानाध्यक्ष अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वालों का कहना है कि करीब सात-आठ माह पहले भरौली निवासी जितेंद्र तुरहा से महंगी छाप निवासिनी रानी (20) की शादी श्रीचैनराम बाबा के मंदिर में हुई थी। परिजनों की मानें तो वह गर्भवती भी थी जिसका इलाज चल रहा था। इसी बीच उसकी शुक्रवार की सुबह में मौत हो गई।
मृतका के भाई मंटू ने 112 नंबर पर फोन कर बहन को जहर देकर मारने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर सहतवार पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।