फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman beaten and injured, eight accused arrested

Ballia News: महिला को पीटकर किया घायल, आठ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten and injured, eight accused arrested
बैरिया। कस्बे के चंपासती मोहल्ला निवासी गोलू गोंड़ ने दो लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि मारपीट में मेरी मां शोभा देवी घायल हो गईं। गोलू गोंड़ की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बैरिया थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि गोलू गोंड़ ने आरोप लगाया है कि साहेब हाशमी और राजू हाशमी समेत कई लोगों ने गोलबंद होकर घर में घुसकर गालीगलौज की। जान से मारने की मंशा से मेरी मां शोभा देवी पर लाठी- डंडे व ईट-पत्थर से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। मामले की जानारी होने पर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से बीएचयू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में गोलू गोंड़ की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए तहव्वुर हाशमी, आरिफ अली, राजू हाशमी, साहेब अली, दानिश अली, मुराद अली, सहजाद अली, राजा अली को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले के अनुसार किसी बात को लेकर गोलू गोंड़ की छोटू हाशमी और उसके भाई साहेब हाशमी निवासी वार्ड 13 के बीच कहासुनी हो गई। दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ गोलू गोंड़ के मकान में घुस गए। लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलाने लगे। हो-हल्ला सुनकर घर से बाहर निकली गोलू की मां शोभा देवी को आरोपियों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed